बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन कॉलोनी चौराहे पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
शहर के मोहन कॉलोनी चौराहे पर मंगलवार दोपहर 12 बजे ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ऑटो पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार सब्जियों से भरा ऑटो सब्जी लेकर शहर की सब्जी मंडी की ओर जा रहा था।