रायडीह: पोगरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने किसान के धान के गांज को लगाई आग, थाने में शिकायत
Raidih, Gumla | Nov 24, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत पोगरा गांव निवासी मोगो गोप का खलिहान में रखा हुआ बीस बीस मन का तीन बड़ा गांज को रविवार के देर रात्रि को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया।जिससे धान पूरी तरह धू धू कर जलकर राख में तब्दील हो गया।पीड़ित किसान ने बताया कि खलिहान में अपने दोनों पुत्रों के साथ रात्रि दस बजे तक था। सुबह घटना का पता चला।