गभाना: चंडौस में नगला पदम तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल
चंडौस में शनिवार शाम को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। नगला पदम तिराहे के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव जोहरा निवासी रेवती प्रसाद के रूप में हुई है।