गम्हरिया: खरीफ महोत्सव का आयोजन ,किसानों को मिली आधुनिक खेती की विशेष जानकारी
गम्हरिया प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, मिट्टी जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग और नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।