फुलवारी: पटना के जानीपुर में दिल दहला देने वाली घटना, दो मासूम बच्चों को घर में जिंदा जलाया
Phulwari, Patna | Jul 31, 2025 राजधानी पटना के जानीपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो मासूम भाई-बहन, अंजली और अंश को उनके ही घर में जिंदा जला दिया गया। घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल से लौटकर घर पर अकेले थे। बच्चों की माता पिता दोनों जब ड्यूटी पर थे,तभी यह वारदात हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है