विदिशा नगर: तेज आंधी में पेड़ की टहनी गिरने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विदिशा जिले के ग्राम किरमची रुस्सली में तेज हवा और आंधी एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुई… खुले में सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग पर पेड़ की टहनी गिर गई… हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए… परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया… घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है…।