कूष्मांडा नगर में जलभराव के कारण एक निलंबित सीआरपीएफ जवान की पानी में डूबकर मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। थाना प्रभारी ने शनिवार रात 11:30 बजे बताया कूष्मांडा नगर निवासी निलंबित सीआरपीएफ जवान मुकेश अपने घर के पास भरे पानी में गिरे पाए गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।