खुरई: बारात से लौट रही आर्टिका और सफारी कार टक्कर का मामला, इलाज के दौरान दुल्हन की मौत,आर्टिका चालक की पहले ही हो चुकी मौत
Khurai, Sagar | Jun 27, 2026 सोमवार को खुरई बाईपास रोड पर बारात से लौट रही आर्टिका कार को सफारी कार ने सामने से टक्कर मार दी थी जिसमें दूल्हा दुल्हन सहित 7 बाराती और सफारी चालक घायल हुए थे, आर्टिका चालक सुरेंद्र यादव की उसी समय मौत हो गई थी जबकि शनिवार रात दूल्हा परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सागर की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुल्हन पूजा कुशवाहा की मौत हो गई।