सरदारशहर पुलिस ने तीन साल पहले हुई लूट की वारदात में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीकर जिले के फतेहपुर से पकड़ा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल और वृताधिकारी सत्यनारायण