पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चॉकलेट देने के बहाने किशोरी से छेड़खानी करने वाले किशोर को पकड़ कर लोगों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की बाड़ी भीड़ जुट गई। शनिवार की शाम 5 बजे मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों की मदद से सामाजिक स्तर पर आरोपी को सजा देकर मामले का निबटारा कर दिया गया।