कैराना: एलम बाईपास मार्ग पर आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिरी बाइक, वृद्धा की हुई मौत
कांधला थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार शाम करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब मार्ग पर अचानक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में जगवती नामक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के सदस्य को मामूली चोटें आईं।