अनूपपुर: संतोषी दफाई में 10 फीट लंबे विशालकाय धामन सांप का रेस्क्यू
वार्ड क्रमांक 13 स्थित संतोषी दफाई में इंद्र लाल केवट के निवास स्थान पर एक लगभग 10 फीट लंबा विशालकाय धामन सांप निकल आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद धामन सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।