खनियाधाना: शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत
शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालतशिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा (साजौर) में आज शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। साजौर तालाब के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पैदल जा रहे रामलखन गुर्जर पर फायर कर दिया। गोली रामलखन के पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।