डोमचांच: डोमचांच के एकमात्र सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति, लोगों ने की मॉडल शौचालय की मांग
डोमचांच नगर पंचायत स्थित इंटर कॉलेज के सामने बने एकमात्र सार्वजनिक शौचालय की हालत जर्जर हो चुकी है। शौचालय में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और लोगों को ड्रम में रखे पानी का उपयोग करना पड़ता है। साफ-सफाई के अभाव और दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।