टिकारी: खचिया रोड स्थित तालकेश्वर नाथ मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापना के बाद अष्ट्याम शुरू
Tikari, Gaya | May 4, 2026 टिकारी नगर परिषद के खचिया रोड स्थित तालकेश्वर नाथ मंदीर परिसर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसके बाद सोमवार को अष्ट्याम का शुभारम्भ हुआ। स्थानीय महिला-पुरुष, वृद्ध-युवा सभी वर्ग के श्रद्धालुओं ने अष्ट्याम में भाग लिया। मंगलवार संध्या को अष्ट्याम समापन के उपरांत भव्य भंडारा का आयोज किया जायेगा। जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर आयोजन समिति द्वारा की जा रही ह