फूलपुुर: बहरिया विकास खंड में बन रही सड़क में अनियमितता को लेकर एमएलसी ने लगाई फटकार
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बहरिया विकास खंड में बन रही सड़क में मिली अनियमितता,एमएलसी ने लगाई फटकार।बृहस्पतिवार लगभग 05 बजे एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का वीडियो सामने आया जिसमे एमएलसी द्वारा एक बनी सड़क का निरीक्षण किया गया।मौके पर अनियमितता पाई गई जिसको लेकर चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई,और फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा।