नानपारा: नवाबगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नानपारा क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नवाबगंज का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नानपारा मोनालिसा जौहरी ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ नानपारा पहुप सिंह भी मौजूद थे। यह निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं, शैक्षणिक माहौल और छात्राओं की सुरक्षा व कल्याण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।