कांकेर: 30 मार्गों की मरम्मत के लिए ₹2 करोड़ 65 लाख जारी किए गए
Kanker, Kanker | Nov 6, 2025 कांकेर जिले में वित्तीय वर्ष 2025 26 में लोक निर्माण विभाग संभाग कांकेर के तहत 30 मार्ग जिनकी लंबाई लगभग 128 किलोमीटर है सड़क मरम्मत बी टी पैच रिपेयर कार्य के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ 65 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने आज दिनांक 6 नवंबर दिन गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि वर्तमान में बी टी पैच मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं।