छतरपुर नगर: छतरपुर में तेज आंधी में संकट मोचन मंदिर के पास गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला।
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के समीप आज 22 जून दोपहर करीब 4:00 बजे तेज आंधी के चलते एक पेड़ गिर गया। तेज़ आंधी में अचानक पेड़ गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन प्रभावित हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी है।