सिवनी में हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार गत दिवस मठ मंदिर के पीछे खुले मैदान में हल्ला करने की बात को लेकर आजाद वार्ड निवासी आरोपियों ने राहुल कश्यप पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया था।