पलिया: पलिया कस्बे के टेहरा रोड पर एक बैल के घायल होने की सूचना पर पहुंचे गौ रक्षक दल के पदाधिकारी, किया इलाज
पलिया नगर के टेहरा रोड पर बुधवार शाम एक घायल बैल मिलने की सूचना पर गौ रक्षक दल के पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसका उपचार कराया। स्थानीय निवासी तरुण चौधरी ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बैल को देखा और इसकी सूचना गौ रक्षक दल के पदाधिकारी चिंटू पूरी को दी। सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।जहां चिंटू पूरी ने बैल का किया उपचार।