बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पटवा की रहने वाली एक महिला को दबंगों ने जमकर पीटा, मामले की पुलिस से हुई शिकायत
पटवा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि होली खेलने को लेकर दबंग से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर घायल दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं, थाना पुलिस ने महिला को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है।