धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे युवक पर किया हमला, युवक की हालत गंभीर
मंडी धनौरा क्षेत्र के ग्राम नाववाला मुकारमपुर में शनिवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक खेत पर काम कर रहा था। शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम नाववाला मुकारमपुर निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र ओमपाल सिंह।