इंदौर में एटीएम से रुपए निकालने गए एक बुजुर्ग के साथ शातिर ठगों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। तीन बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन देख लेने के बाद दूसरे एटीएम से करीब 55 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। रविवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली।