धनौरा: गजरौला कुमराला पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर हालत में
गांव गोलीया निवासी अब्दुल शमी का पुत्र का नईम(22) अपने रिश्तेदार साहिल पुत्र इरफान के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली काम करने के लिए जा रहा था। परिवार के लोगों ने बताया है कि दोनों कार्पेंटर काम करते हैं और ईद पर वह छुट्टी मनाने के लिए आए थे, छुट्टी निपटने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7:00 के आसपास में बाइक पर सवार होकर दोनों ही दिल्ली जा रहे थे।