धनौरा: मंडी धनौरा के चिकित्सा अधीक्षक ने मरीज और तीमारदार से की मारपीट, ग्रामीणों ने किया हंगामा; वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मे तीमारदार ने अस्पताल के चिकित्सक पर मरीज और उसके साथ आए परिजनों को कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।बृहस्पतिवार को करीब 1.30 मिनट पर एक मरीज एक्स-रे कराने के लिए आया था।