चंदनकियारी: अडिता पंचायत में धूमधाम से मना मुहर्रम, हिंदू-मुस्लिम ने दिखाई एकता की मिसाल
चंदनक्यारी प्रखंड के अडिता पंचायत के कड़ियां टोला में मुहर्रम का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शुक्रवार समय लगभग साढ़े चार बजे ‘हसन-हुसैन’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ताजिया के साथ निकले जुलूस में खिलाड़ियों ने लाठी और तलवार का प्रदर्शन किया। ढोल-तासे की धुन पर लोग झूमते रहे। जुलूस में लहराता तिरंगा देशप्रेम दर्शा रहा था।