हैदरगढ़: मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद गांव में आंधी में बिजली पोल गिरने से महिला की हुई मौत, पुलिस और विद्युत विभाग कर रहे जांच
कोठी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद गांव में शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे एक महिला की बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी तूफान के दौरान यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इसी गांव निवासी आरती देवी पत्नी रामराज रावत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लियाम