पेटरवार: तेनुघाट-तुपकाडीह सड़क चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी
तेनुघाट से तुपकाडीह होते हुए पीछरी मार्ग का चौड़ीकरण निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार समय लगभग एक बजे जिला परिषद सदस्य माला देवी ने बताई की निर्माण दल ने तेजी से काम करते हुए कार्य को चांपी पंचायत तक पहुंचा दिया है। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।