बोलबा: बोलबा के हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
Bolba, Simdega | May 2, 2026 बोलबा थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार के शाम 7:00 बजे विश्व हिंदू परिषद की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अकबर सिंह एवं पुजारी पारसमणी दास की मौजूदगी में हुआ ।इस दौरान कहा गया कि सभी गांव में बच्चों को धार्मिक युक्त शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है।