थाना खंदौली में विनोद ढाबा पर युवक के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज। पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने के बाद हाथ धोते समय 4–5 अज्ञात युवकों ने कुर्सी व थप्पड़ों से हमला किया, ढाबा संचालक ने भी धक्का-मुक्की की। 112 पर सूचना देते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने ढाबा संचालक व 4 से 5 अज्ञात पर केस दर्ज किया।