देवसर: एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पूर्ण गुणवत्ता और सुरक्षा उत्सव का आयोजन, ज़ीरो डिफ़ेक्ट के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई
एनटीपीसी विंध्याचल ने दिसंबर माह में अपनी कोर वैल्यू सेलिब्रेशन के तहत सरस्वती शिशु मंदिर विंध्यनगर में सम्पूर्ण गुणवत्ता और सुरक्षा: शून्य दोष, शून्य हानि विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा और गुणवत्ता के महत्व को एक रचनात्मक तरीके से समाहित करना था।