तिजारा: भिवाड़ी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह संपन्न, बच्चों को सीपीआर तकनीक सिखाई गई, रोड सेफ्टी अवेयरनेस राइड का भी आयोजन हुआ
भिवाड़ी जिला परिवहन कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू ने किया। समापन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूरे माह की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।