चान्हो प्रखंड में लीड एजेंसी एवं परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ गुरुवार दोपहर तीन बजे किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को प्रखंड परिषद परिसर से रवाना किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के अध्यक्ष इरशाद खान ऐनुल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।