पतरघट: पतरघट पुलिस ने तीन फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
पतरघट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के कोर्ट वारंटी पतरघट निवासी छोटू कुमार उर्फ विकास कुमार , मानिकपुर निवासी अकल सादा, मरनमा निवासी विपीन यादव को पुअनि विकास कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।