आरा: संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित बालू घाट नंबर 15 (ए) पर तेज बारिश में ठनका गिरने से 6 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jun 5, 2026 जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित बालू घाट नंबर 15 (ए) पर शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से बालू घाट पर काम कर रहे छह मजदूर घायल हो गए। जिनमें चार को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन का इलाज आ