इटावा: वैदपुरा इलाके में 10 हजार के इनामिया बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने
Etawah, Etawah | Jan 7, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे वैदपुरा इलाके में सोमवार की देर रात हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कासगंज निवासी राजू नाम के हिस्ट्रीशीटर 10 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में थानाध्यक्ष भी गोली लगने से घायल हुई है।