दरभंगा: हायाघाट में होली पर्व शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाए जाने के अपील से साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
होली पर्व शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर रविवार को विभिन्न थानाक्षेत्र में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हायाघाट बाजार,रसुलपुर,घोषरामा,हथौड़ी बाजार आदि जगहों पर मार्च निकाला गया। दौरान उक्त पदाधिकारियों ने लोगों से होली पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम मोहब्बत से मनाने की अपील की।