ललितपुर: रोड़ा के पास मोटरसाइकिल से गिरी मां और बेटी, मां की हुई दर्दनाक मौत, बेटी का चल रहा उपचार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक बच्ची आ गयी जिसको बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल पर बैठी मां बेटी नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई, जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया और बेटी का उपचार चल रहा है,मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।