लक्ष्मणगढ़: गोठड़ी पुरोहितान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तहसील समिति लक्ष्मणगढ़ के द्वारा चलाये जा रहे गांव गांव ढाणी दौरा अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेरला के गांव गोठड़ी पुरोहितान में समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नरुका व महामंत्री भंवर सिंह गौड़ ने बताया कि बैठक में समाज मे व्याप्त कुरीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।