रामपुर: बरसात के कारण आबकारी ऑफिस की 50 मीटर लंबी ईंटों की दीवार भरभराकर गिरी, वृक्षारोपण के पेड़ दीवार के नीचे दबे
Rampur, Rampur | Aug 6, 2025 बरसात की वजह से आबकारी ऑफिस की 50 मीटर लंबी दीवार भरभरा कर गिर गई है। जिसकी वजह से वृक्षारोपण के पेड़ दीवार के नीचे दब गए हैं । अच्छी बात यही है कि उसे वक्त कोई दीवार के आसपास नहीं था एक बड़ा हादसा होने से बच गया । यह तस्वीर बुधवार की शाम 5:00 बजे की है जब अचानक आबक़ारी आफिस में ईटों से बनी एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे वृक्षारोपण के पेड़ दब गए हैं।