विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट रेलवे ग्राउंड में प्रशांत किशोर की सभा के दौरान दो महिलाओं के आभूषण चोरी हुए, घटना शनिवार शाम 5 बजे की
सिंघिया घाट में प्रशांत किशोर की जन सभा में शामिल होने आई अलग-अलग गांव के दो महिलाओं को उचक्कों ने करीब 40 हजार का आभूषण उड़ा लिया। जिससे दोनों महिलाओं का रो-रोकर कर बुरा हाल हो रहा था। एक महिला तो बेहोश हो गई थी। जिसे लोगों की मदद से उसे पानी का छींटा देकर कंट्रोल किया गया। बेहोश महिला मुस्तफापुर वार्ड 4 निवासी शिवनारायण राय की पत्नी संगीता देवी बताई गई है।