गोरौल: सोंधो डीह गांव में शॉर्ट सर्किट से गौशाला में लगी आग, गौशाला जलकर राख
सोंधो डीह गांव में बिजली शॉट सर्किट से आग लगने से एक गौशाला जल गया । सोंधो डीह गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे हम अपने कई पशुओं को गौशाला में बांधकर सो रहे थे कि अचानक देखा कि गौशाला में आग लगा हुआ है तो किसी भी तरह पशुओं को बाहर निकाला और बोरिंग पम्प एवं अग्निशामक गाड़ी की सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।