कासगंज जनपद की कोतवाली सहावर क्षेत्र के ललूपुरा गांव में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजकर घटना की जांच शुरु करदी है। मृतक युवक अपने घर का एक लौटा पुत्र था। ओर युवक के पिता ने उसे धनतेरस के पर्व पर नई बाइक भी दिलाई थी।