रेउसा–महमूदाबाद मार्ग पर वैन सोहलिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम को हुई जब महेशपुर थाना थानगांव निवासी लवकुश उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र सम्बारी अपनी पत्नी बीनू उम्र लगभग 23 वर्ष और दो पुत्रों संगम व पीयूष के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था।