बेगूसराय: बेगूसराय के शाहपुर लोदीपुर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, एक युवक को लगे गोली
बेगूसराय में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।