बालाघाट: जलगंगा अभियान: महकारी नदी में सफाई अभियान चला, ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत लामता में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत महकारी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत लामता, व्यापारी संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग ल