तहसील पाली अंतर्गत ग्राम जामुनधाना के पास बुधवार रात्रि करीबन 8:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।