जयपुर: महेश नगर थाना इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला को अनियंत्रित वैन ने रौंद डाला, इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
Jaipur, Jaipur | Apr 9, 2026 महेश नगर थाना इलाके करतारपुर स्थित चौधरी कॉलोनी निवासी कलावती गुर्जर को सांस की बीमारी थी और वह सांस नहीं आने के कारण कल दोपहर में अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी सामने से एक अनियंत्रित वैन आई और उन्हें रौंदते हुए चले गई करीब 15 फीट तक अपने साथ घसीटते हुए ले गई बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया।