विदिशा नगर: आगामी बारिश को देखते हुए नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण, नालियों की कराई सफाई
आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 5 बजे अहमदपुर चौराहे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।साथ ही जलभराव की समस्या से बचने के लिए क्षेत्र की नालियों की सफाई भी कराई गई। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मदद से अभियान चलाकर रास्तों को अवरोध मुक्त किया